आगरा, अगस्त 8 -- Agra News: श्री महाकालेश्वर मंदिर, बूढ़ी का नगला, दयालबाग में चल रहे नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ, महारुद्राभिषेक एवं श्रीराम कथा महोत्सव में श्रद्धालु श्रीराम के वनवास का प्रसंग सुन भावविभोर हो गए। कथा के दौरान कई श्रद्धालुओं की आंखों से आंसू छलक पड़े। चित्रकूट धाम से पधारे कथावाचक आचार्य पंडित विमलेश त्रिवेदी महाराज ने श्रीराम कथा के अष्टम दिवस कोप भवन लीला और वनवास प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि राजा दशरथ ने श्रीराम के राज्याभिषेक की घोषणा की तो अयोध्या में उत्सव का माहौल था। मंथरा के बहकावे में माता कैकेयी ने राजा दशरथ से पूर्व में दिए दो वरदान मांग लिए। यह भी पढ़ें- Agra News: सिया राममय' हुआ महाकालेश्वर धाम इनमें श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास और भरत को राजगद्दी देने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि श्र...