आगरा, सितम्बर 28 -- Agra News: पितृ पक्ष के पावन अवसर पर हलवाई की बगीची स्थित प्राचीन श्रीनाथ जी मंदिर में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। बैंड बाजों की स्वर लहरियों पर महिलाएं सिर पर कलश लिए मंगल गीत गाती हुई चल रहीं थीं। कथा के प्रथम दिन कथावाचक आचार्य सुभाष चंद्र शास्त्री महाराज ने कथा स्थल पर महात्म्य कथा और कथा सुनने के नियमों के बारे में बताया। भागवत केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और सदाचार की दिशा देने वाला आध्यात्मिक मार्गदर्शन है। इस अवसर पर कुसुम कालरा, विभा सक्सेना, कुसुम कुलश्रेष्ठ, दीपक शर्मा, शालिनी, अंजना, भव्या, ज्योति, करुणा, मिनी, देवेंद्र, सुरेंद्र, सुनील, अजय, संजय, दिनेश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...