आगरा, सितम्बर 4 -- Agra News: जनपदभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर लोगों उल्लास व उमंग का माहौल दिखा। शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन मंदिरों व घरों पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाने की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मंदिरों पर भव्य सजावट की जाएगी। शहर व कस्बों के बाजारों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व पोशाक, झूले, झालरें और अन्य सजावट के सामान की खरीददारी के लिए लोग उमड़े। गुरुवार को शहर के साथ ही कस्बाई क्षेत्रों में दोपहर से लेकर शाम तक बाजारों में लोग खरीददारी करते नजर आए। तीर्थ नगरी सोरों में भी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल दिखा। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी जोरों पर बाजार में सजी दुकानों पर श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण और लड्डू गोपाल के लिए आकर्षक ...