Agra News: श्रद्धा से मनाया थदड़ी पर्व, शीतला माता की पूजा
आगरा, सितम्बर 3 -- Agra News: सिंधी समाज ने गुरुवार को सप्तमी के अवसर पर ताजगंज स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में थदड़ी (बासौड़ा) पर्व श्रद्धा से मनाया। महिलाओं ने माता शीतला की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि, बच्चों की खुशहाली और दीर्घायु की कामना की। बुजुर्ग कमला देवी पकानी ने पूजा की विधि कराई। महिलाओं ने भजन गाए और एक दिन पहले तैयार मीठी मानी सहित पारंपरिक व्यंजनों का भोग लगाया। अध्यक्ष लक्ष्मी ज्ञानचंदानी ने पर्व का धार्मिक महत्व बताया। चांदनी भोजवानी, कमला देवी, लक्ष्मी ज्ञानचंदानी, केसर असवानी, पूजा मोटवानी, पूजा लालवानी, दिशा लालवानी, काव्या तुलसानी, पूजा ज्ञानचंदानी, वाणी बसरानी, भावना बसरानी, कविता ज्ञानचंदानी, भूमि ज्ञानचंदानी, नंदनी तुलसानी, हरदेवी, द्रौपदी ज्ञानचंदानी, शांता और बैनसी मौजूद रहीं। वहीं, समाज की महिलाओं ने काला महल स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.