आगरा, अगस्त 23 -- Agra News: श्रावण मास की पावन पुत्रदा एकादशी पर रविवार को तीर्थ नगरी सूकर क्षेत्र सोरों में पंचकोसीय परिक्रमा का आयोजन हुआ। प्रातः सात बजे हरपदी गंगा में स्नान, भगवान श्रीवराह मंदिर में पूजा अर्चना के बाद परिक्रमा का शुभारंभ हुआ। परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह परिक्रमार्थियों के लिए समाजसेवियों ने शिविर लगाए, जहां प्रसादी वितरित की गई। ब्राह्मण कल्याण सभा के संस्थापक अध्यक्ष एवं शूकरक्षेत्र समाज सेवा समिति के संयोजक शरद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में हरि की पौड़ी की परिक्रमा कर श्रद्धालु आगे बढ़े। सीता रसोई पर रामदर्शन महेरे, नीरज तिवारी ने श्रद्धालुओं के लिए विश्राम एवं प्रसाद की व्यवस्था की। ममता देवी भवन प्रेम जी की बगीची पर दीपक बड़गैयां, प्रशांत ने श्रद्धालुओं का स्वागत कर प्रसादी बांटी। सिंग्नल वाले महाराज पर अशोक धमनावत...