Agra News: शोहदे से परेशान छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा मुकदमा
आगरा, सितम्बर 16 -- Agra News: सिकंदरा क्षेत्र में एक छात्रा ने शोहदे से परेशान होकर स्कूल जाना छोड़ दिया। इतना ही नहीं मामले की जानकारी होने पीड़िता का ताऊ आरोपित को समझाने के लिए घर पहुंचा। जिससे वह चिढ़ गया। उसने ताऊ के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित रोहित, मुकेश निवासी गैलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि वह एक स्कूल की छात्रा है। आरोपित स्कूल से आते-जाते समय परेशान करता था। उसे उल्टा-सीधा बोलता था। इससे वह डर गई थी। ताऊ को घटना की जानकारी दी। पीड़िता का दावा है कि ताऊ जब आरोपित को समझाने के उद्देश्य से उसके घर पहुंचे तो आरोपित रोहित ने ताऊ को तमाचा जड़ दिया। साथ ही पिता मुकेश के साथ मिलकर उनसे मारपीट कर दी। ताऊ ने जैसे-तैसे खुद को उनसे बचाया। युवती का आरोप है इस दौरान आरोपित ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.