आगरा, सितम्बर 30 -- Agra News: यमुनापार क्षेत्र में भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव पर निकलने वाली शोभायात्रा के लिए नुनिहाई स्थिति वाल्मीकि वाटिका पर केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन वाल्मीकि महापंचायत के अध्यक्ष तख्त चौधरी गौरव वाल्मीकि ने किया। उन्होंने कहा कि समाज लगातार तरक्की कर रहा है। वाल्मीकि वाटिकाओं के जीर्णोद्धार कार्य कराए जा रहे हैं। बच्चों के लिए निशुल्क कोचिंग सेंटर एवं कंप्यूटर क्लास संचालित किए जा रहे हैं। युवाओं को नशाखोरी से बचाने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। जिससे युवाओं में चेतना जाग रही है। इस अवसर पर शोभायात्रा के संयोजक चौधरी हर्ष वाल्मीकि, डॉ. सोहनलाल, राज कठेरिया, जितेन्द्र ब्रह्म, नरेश मुन्शव, सेठ गिरीश कन्नौजी, बसंत पाथरे, राजू डागौर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...