आगरा, जुलाई 31 -- Agra News: रोटरी क्लब आगरा रॉयल ने सामाजिक सेवा के तहत राजकीय शिशु सदन, पंचकुइयां में नया वाटर कूलर और आरओ प्लांट स्थापित कराया। इसका उद्देश्य संस्थान के बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीडीजी शरत चंद्र ने रिबन काटकर वाटर कूलर और आरओ प्लांट का लोकार्पण किया। क्लब अध्यक्ष मनोज बल ने कहा कि "स्वस्थ बच्चे, स्वस्थ देश का निर्माण" के संकल्प को साकार करते हुए रोटरी क्लब आगरा रॉयल लगातार सामाजिक सेवा के कार्य कर रहा है। क्लब पिछले कई वर्षों से विभिन्न विद्यालयों और संस्थानों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर स्थापित करा रहा है। इसी क्रम में राजकीय शिशु सदन में भी यह सुविधा शुरू की गई है।सरोज प्रशांत के सौजन्य से संस्थान को सूखा राशन तथा बच्चों को कपड़ो...