Agra News: शिव कुमार बने अपर जिला जज प्रथम
आगरा, अक्टूबर 29 -- Agra News: इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा प्रदेश में न्यायिक अधिकारियों के किए गए स्थानांतरण के चलते स्थानीय अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। हाईकोर्ट ने अपर जिला जज प्रथम पुष्कर उपाध्याय को जिला जज स्तर पर प्रोन्नत करते हुए पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण मेरठ स्थानांतरित किया गया है। विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी ऐक्ट शिव कुमार अब अपर जिला जज प्रथम होंगे। वहीं विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट की अदालत का कार्य अब विकास गोयल निस्तारित करेंगे। अभी तक वह विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावी क्षेत्र की अदालत का कार्य देख रहे थे। इसी तरह विशेष न्यायाधीश ईसी ऐक्ट पवन कुमार श्रीवास्तव को विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावी क्षेत्र बनाया गया है। अपर जिला जज नौ विवेक कुमार को विशेष न्यायाधीश ईसी ऐक्ट बनाया गया है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.