Agra News: शिवाजी मार्केट में सड़क पर बह रहा सीवर का गंदा पानी
आगरा, अगस्त 19 -- Agra News: शिवाजी मार्केट के मुख्य बाजार में रोजाना सीवर का गंदा पानी सड़क पर बहने से व्यापारी और हजारों राहगीर परेशान हैं। गंदे पानी के बीच से होकर लोगों को आवागमन करना पड़ रहा है। इससे कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। शिवाजी मार्केट एसोसिएशन के संरक्षक श्याम भोजवानी सहित पदाधिकारियों ने बताया कि इसी मार्ग से छीपीटोला, चक्की पाट और श्री श्याम जी मंदिर जाने वाले लोगों का दिनभर आवागमन रहता है। व्यापारियों ने नगर निगम से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। जल्द समाधान न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.