आगरा, अक्टूबर 8 -- Agra News: राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) सिरौली मलपुरा में स्वास्थ्य परीक्षण एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें किशोरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पंकज कुमार ने किशोरों को अपनी क्षमता पहचानने, जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा शिक्षा एवं कौशल के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने तथा उनके विधिक प्रकरणों में समुचित सहायता सुनिश्चित करने के संबंध में प्रभारी राजकीय सम्प्रेक्षण गृह कोदिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Agra News: बालिकाओं को किया गुड टच व बैड टच के प्रति जागरुक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...