आगरा, सितम्बर 27 -- Agra News: कमला नगर में कथित अवैध निर्माण की शिकायत करने पर वीडियो कॉल कर तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। दयालबाग निवासी रौनक ठाकुर की तहरीर पर कमला नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रौनक के मुताबिक, 17 सितंबर की रात उन्होंने बल्केश्वर में हो रहे अवैध निर्माण की पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण रुकवा दिया। आरोप है कि रात 10:22 बजे हप्पू ने फोन कर शिकायत करने पर नाराजगी जताई। इसके बाद अंकित पाठक ने उन्हें चौराहे पर बुलाया। 10:37 बजे वीडियो कॉल कर तमंचा दिखाते हुए धमकी दी। यह भी पढ़ें- Haldwani News: जुआ खेलने का विरोध करने पर पार्षद को दिखाया तमंचा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...