आगरा, अगस्त 10 -- Agra News: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा पुलिस बल की संयुक्त टीम ने सोमवार को सोरों के गांव फाजिलपुर स्थित पप्पू यादव के डेयरी प्रतिष्ठान पर छापेमार कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा टीम को छापामार कार्रवाई के दौरान मौके पर प्रथम द्रष्टया दो कैनों में खराब एवं दुर्गंधयुक्त दूध मिला। टीम ने मिश्रित दूध के दो सेंपल भरकर जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुर्गंध युक्त सौ लीटर दूध को मौके पर ही नष्ट करा दिया। जिसकी अनुमानित कीमत छह हजार दो सौ रुपए है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद कुमार देव ने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमवीर सिंह तथा उप निरीक्षक किशोर लाल मीणा, आरक्षी लवी एवं रोहित कुमार मौज...