आगरा, नवम्बर 4 -- Agra News: शारदा वर्ल्ड स्कूल के अर्ली लर्निंग सेंटर में हैलोवीन उत्सव हर्षोल्लास, उत्साह और रचनात्मकता के वातावरण में मनाया। यहां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों और विभिन्न गतिविधियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मनोरंजक गतिविधियों, रचनात्मक खेलों और थीम आधारित आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंग-बिरंगी सजावट और बच्चों की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया। इस मौके पर विद्यालय की निदेशक डॉ. गरिमा पाठक ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में रचनात्मक गतिविधियों की अहम भूमिका है। ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, सामाजिक सहभागिता और अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...