आगरा, सितम्बर 27 -- Agra News: कमला नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ बालाजी नगर में शांतिकुंज हरिद्वार से आया हुआ पावन शक्ति कलश पहुंचा। यह शक्ति कलश आगामी 251 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की दिव्य शृंखला के तहत भ्रमण पर है। स्वागत और कलश स्थापना आज रविवार को यह पावन शक्ति कलश प्रज्ञा पीठ, सेक्टर-5, आवास विकास कॉलोनी से प्रस्थान कर कमला नगर के गायत्री शक्तिपीठ पहुंचा। कमला नगर क्षेत्र के लगभग 60 से 70 परिजनों (श्रद्धालुओं) ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शक्तिपीठ में एक वृहद और भव्य दीपयज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आहुतियां दीं और राष्ट्र की सुख, समृद्धि व शौर्य के लिए प्रार्थना की। दीपयज्ञ का सफल संचालन कार्यकर्ता सुरेंद्र शर्मा द्वारा किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...