आगरा, जुलाई 10 -- Agra News: बरसात के मौसम में शहर को जलभराव से बचाने के लिए नगर पालिका प्रशासन जुटा हुआ है। बरसात का पानी आसानी से नाली नालों के माध्यम से शहर से बाहर पास कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए शहर में नाले नालियों की तली झाड़ साफ-सफाई के कार्य को गति दी जा रही है। बरसात का मौसम शुरू हो चुका है, कई बार बरसात भी हो गई है। ऐसे में शहर में बरसात से होने वाले संभावित जलभराव से निजात के लिए नगर पालिका प्रशासन जुट गया है। गली मोहल्लों की नालियों की सफाई कर्मचारियों से कराई जा रही है। छोटे वाहनों की मदद से गली मोहल्लों से नालियों की सिल्ट साथ ही साथ हटाई जा रही है, जिससे बरसात के दौरान यह सिल्ट दुबारा से नाली में न गिर सके और नालियां पूरी तरह से साफ बनी रहें। जबकि शहर से गुजरने वाले बड़े नालों की सफाई का कार्य जेसीबी से कर...