आगरा, अगस्त 3 -- Agra News: शहर के करीब से होकर गुजर रही काली नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने सख्त आदेश जारी कर रखे हैं। नदी में शहर का घरेलू गंदा पानी और किसी भी प्रकार की गंदगी न डालने के निर्देश हैं। इसके बावजूद दूषित पानी एक नाले के जरिए सीधे काली नदी में पहुंच रहा है। इससे नदी के प्रदूषणमुक्त करने के प्रयासों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर के घरेलू गंदे पानी के शोधन के लिए पिछले वर्ष एनजीटी के आदेशों के बाद केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से यमुना एक्शन प्लान इकाई के माध्यम से नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत काली नदी के समीप 15 एमएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित कराया गया। प्लांट को सुचारू भी कराया गया, ताकि शहर से निकलने वाले सीवेज का शोधन कर उसे नदी में जाने से रोका जा सके। एसटीप...