आगरा, अगस्त 24 -- Agra News: कोतवाली क्षेत्र के गांव अफजलपुर जरेला में शराब की बिक्री के विरोध में ग्रामीण महिलाओं व ग्रामीणों ने संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के बैनरतले एसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। गांव के ही नामजद लोगों पर शराब बेचने का आरोप लगाया। आरोप है कि शराब के सेवन की वजह से गांव का माहौल खराब हो रहा है, छोटे-छोटे बच्चे भी शराब का सेवन करने लगे हैं। पूर्व में भी इस संबंध में शिकायत की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर ग्रामीण सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे हैं। सोरों इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने ग्रामीणों को समझाया बुझाया और अब कांवड यात्रा समापन होने की बात कहते हुए प्रकरण में कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: अवैध देसी शराब कारोबार पर लगाम लगाने के लिए ग्रामीण एक जुट इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी घर लौट गए।...