Agra News: शमसाबाद के पांच गांवों को 1 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
आगरा, अगस्त 30 -- Agra News: शमसाबाद और बरौली अहीर विकास खंड के पांच गांवों में रविवार को एक करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने सड़क और नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इन कार्यों से ग्रामीणों को कच्ची सड़कों और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। लोकार्पण के बाद ग्रामीणों ने खुशी जताई और जिला पंचायत अध्यक्ष का स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि ग्राम चितौरा में 10 लाख रुपये से 160 मीटर आरसीसी रोड और 18.90 लाख रुपये से 241 मीटर नाली का निर्माण कराया गया है। ग्राम पंचायत सिकतरा के उपग्राम रंजीतपुरा में 21.16 लाख रुपये से 250 मीटर आरसीसी रोड और 5.75 लाख रुपये से 100 मीटर नाली बनाई गई है। सिकतरा के नगला बीच में 19 लाख रुपये से 215 मीटर आरसीसी रोड का निर्माण हुआ है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.