Agra News: शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
आगरा, सितम्बर 3 -- Agra News: तहसील सदर के अधिवक्ता मुन्ना लाल यादव का गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन पर तहसील बार एसोसिएशन ने शनिवार को न्यायिक एवं निबंधन कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। इस दौरान तहसील सदर में बैनामे नहीं होंगे। तहसील बार एसोसिएशन के महासचिव अरविंद कुमार दुबे ने बताया कि बार सभागार में शोकसभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखकर मुन्ना लाल यादव को श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा में अध्यक्ष शंभूनाथ वर्मा, अधिवक्ता राजीव उपाध्याय, मुकेश गुप्ता, विमला तिवारी, बृजेश शर्मा, श्रीकृष्ण दीक्षित, मनोज कुमार, दस्तावेज लेखक राम उपाध्याय, सतीश पचौरी और आशू यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.