आगरा, सितम्बर 9 -- Agra News: ऑनलाइन बैनामा कराने में आधार सत्यापन में दिक्कत की वजह से बुधवार को लोगों को खासी परेशानी आईं। विभाग की वेबसाइट काफी स्लो रही। इस वजह से उमसभरी गर्मी में लोगों को इंतजार करना पड़ा। कई लोग वापस भी लौट गए। निबंधन विभाग ने दिक्कत को देखते हुए एक घंटे का समय भी बढ़ाया। जिसके चलते शाम छह बजे तक बैनामा हो सके। तहसील सदर के पांच रजिस्ट्री दफ्तरों में निबंधन विभाग की ऑनलाइन वेबसाइट स्लो होने की वजह से आधार के सत्यापन में दिक्कत सुबह से ही बनी रही। इस वजह से रजिस्ट्री होने में काफी समय लगा। लोग परेशान होने लगे। बड़ी मुश्किल से एक घंटे में दो से तीन बैनामा हो सके। तहसील बार एसोसिएशन सदर के महासचिव अरविंद कुमार दुबे ने सहायक महानिरीक्षक निबंधन योगेश कुमार को इस दिक्कत से अवगत कराया और एक घंटे का समय बैनामा कराने को बढ़ा...