आगरा, जुलाई 12 -- Agra News: एकता क्षेत्र निवासी 60 वर्षीय वृद्ध महिला ने अपने ही धेवते और उसकी पत्नी पर मकान पर अवैध कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित कपूरी देवी निवासी पंचगाई खेड़ा ने बताया कि उन्हें सरकारी योजना के तहत गांव में एक भूखंड आवंटित हुआ था। उसी भूखंड पर उन्होंने अपनी जमा पूंजी से दो कमरे, रसोई, शौचालय और स्नानघर बनवाया था। शिकायत के अनुसार कुछ समय बाद उनका धेवता अमित और उसकी पत्नी आरती मकान में रहने आए थे। लेकिन, अब वे मकान पर कब्जा करने की नियत से उन्हें वहां आने से रोक रहे हैं। आरोप है कि दोनों गाली गलौज करते हैं और धमकी देते है कि यदि दोबारा मकान आईं तो जान से मार देंगे। झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। वृद्ध दंपति ने आशंका जताई है कि संपत्ति के लालच...