आगरा, सितम्बर 8 -- Agra News: थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर में सोशल नेटवर्किंग पर सनातन धर्म को लेकर की गई विवादित पोस्ट के बाद दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में काफी देर तक कहासुनी होती रही। इसके बाद दोनों पक्ष अमांपुर थाना पहुंच गए। हालांकि दोनों पक्षों के बुजुर्गों ने बैठकर मामले में समझौता करा दिया। घटनाक्रम के अनुसार सोमवार को रजनीश कुमार ने सोशल नेटवर्किंग पर एक विवादित टिप्पणी पोस्ट की थी। इस पर आपत्ति जताते हुए द्वितीय पक्ष के मनोज और विक्रम लोधी ने विरोध दर्ज कराया, जिसके बाद रजनीश व उसके भाई विपिन से उनकी कहा सुनी और झगड़ा हो गया। मामले को लेकर दोनों पक्ष थाना अमांपुर पहुंच गए। पुलिस को तहरीर देने की तैयारी करने लगे। पुलिस ने भी दोनों पक्षों की बात सुनी। जानकारी पर गांव से पहुंचे दोनों पक्षों के बुजुर्ग भी थाना पहुंच...