आगरा, अगस्त 6 -- Agra News: विकास खंड क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं कंपोजिट विद्यालयों में गुरुवार को तिरंगा रंगोली बनाई गई, साथ ही देश की सुरक्षा में तैनात वीर सैनिकों के नाम आभार पत्र लेखन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति एवं सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने प्रयास किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बनैल, कम्पोजिट विद्यालय बहोटा चौड़ियाई सहित अन्य जूनियर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- नौ से 17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...