आगरा, जुलाई 20 -- Agra News: शाहगंज स्थित सिम्बॉयजिया वर्ल्ड स्कूल में एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए शास्त्रीय, लोक व आधुनिक नृत्य शैलियों की मनमोहक प्रस्तुति दी। शुभारंभ प्रधानाचार्य व अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति, तालमेल व आत्मविश्वास से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय निदेशक डॉ. जीएस राना ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक मृल्यों के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...