आगरा, सितम्बर 27 -- Agra News: वाल्मीकि महापंचायत आगरा के तत्वावधान में अध्यक्ष तख्त चौधरी गौरव वाल्मीकि की अध्यक्षता में पीर कल्याणी स्थित वाल्मीकि वाटिका पर वाल्मीकि समाज की सभा आयोजित की गई जिसमें वाल्मीकि बस्ती, मंडी सईद खां, पीर कल्याणी, नीम दरवाजा, लोहामंडी, नूरी दरवाजा, मोती कटरा, नगला धनी, लंगड़े की चौकी, ताजगंज, ऊर्खरा, राजपुर चुंगी, यमुना पार, शाहदरा वाल्मीकि बस्ती के चौधरी, मुंशव और नौजवान साथियों ने भागीदारी की। सभा में सर्व सम्मति से राजू प्रधान को वाल्मीकि महापंचायत आगरा का महामंत्री चुना गया। इस अवसर पर चौधरी बल्लो प्रसाद, अशोक मेजर, चौधरी पदम, धीरेंद्र चौधरी, चौधरी संजय ऊंचिया, हर्ष वाल्मीकि, शिवम चौहान, राहुल चौहान आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...