आगरा, अक्टूबर 23 -- Agra News: रामायण के रचयिता और आदिकवि महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर अवकाश घोषित न किए जाने के कारण उनके अनुयायियों और कर्मचारी संगठनों में गहरा असंतोष और निराशा देखने को मिल रही है। महर्षि वाल्मीकि के सम्मान में उत्तर प्रदेश सरकार से 26 अक्तूबर को राजपत्रित अवकाश घोषित करने की मांग तेजी से उठाई जा रही है। इस सिलसिले में उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ और उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ की एक संयुक्त बैठक आईडीएच, राजनगर में हुई। वक्ताओं ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का प्रकटोत्सव मात्र एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, साहित्य और मानवीय मूल्यों से जुड़ा एक गौरवशाली अवसर है। यह भी पढ़ें- यूपी के हर जिले में 26 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकार, चित्रकूट में बड़ा आयोजन सरकारी अवकाश उ...