आगरा, सितम्बर 11 -- Agra News: नगर निगम के वार्ड 77 शहीद नगर के नेहरू एंक्लेव में न्यू शारवुड स्कूल से महिला छात्रावास तक करीब 170 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। करीब 25 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद सड़क बनने से क्षेत्रीय नागरिकों को राहत मिली है। राज्यसभा सांसद नवीन जैन की निधि से बनाई गई इस सड़क का लोकार्पण भाजपा के युवा नेता वैभव जैन ने किया। दूसरी ओर आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक बरौली अहीर में गजेंद्र यादव के आवास से शंकर यादव के आवास तक करीब 18 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। क्षेत्रीय जनता के आग्रह पर सांसद नवीन जैन ने अपनी सांसद निधि से इस कार्य को स्वीकृति प्रदान की थी। इस अवसर पर पार्षद जगदीश पचौरी, मंडल अध्यक्ष कौशल चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी, प्रमोद गिरी, नामित पा...