आगरा, अगस्त 16 -- Agra News: शाहगंज क्षेत्र में ब्रांडेड कंपनी वन ऐड के नाम पर नकली जूते तैयार करने का मामला सामने आया है। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधियों की सूचना पर पुलिस ने 14 अगस्त को दो मैन्युफैक्चरिंग यूनिटों की जांच की। कार्रवाई के दौरान दोनों स्थानों से 354 जोड़ी नकली जूते और 172 अपर बरामद हुए। कंपनी प्रतिनिधि नीरज कुमार और भूपिंदर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रतिनिधियों को भीम नगर, गली नंबर दो, हर्षवर्धन बौद्ध विहार, नरीपुरा-जगनेर रोड पर नकली जूते तैयार होने की सूचना मिली थी। पहली यूनिट से 180 जोड़ी जूते और 86 अपर बरामद हुए। यहां अरुणजीत नाम का व्यक्ति मिला। दूसरी यूनिट से 174 जोड़ी जूते और 86 अपर मिले। यहां राजकुमार नाम का व्यक्ति मिला। बरामद माल को सील कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हि...