आगरा, सितम्बर 2 -- Agra News: आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बुधवार को लोहामंडी वार्ड के शास्त्रीपुरम् क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जा रहे दो अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक सोनल चौहान की ओर से एमएमआईजी-ए/83, शास्त्रीपुरम् सिकन्दरा और हरजीत सिंह द्वारा निखिल पैराडाइस कॉलोनी के पास बिना किसी वैध अनुमति के निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इनको नोटिस भी जारी किए गए थे, लेकिन निर्माण बंद नहीं किया गया। इस पर टीम ने दोनों निर्माणों को सील कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...