आगरा, अगस्त 2 -- Agra News: पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से लायंस क्लब फ्लेमिंगो द्वारा रविवार को रामबाग स्थित हेरिटेज गार्डन में पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत 21 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने को उनकी देखरेख करने वाले माली को राशन सामग्री भी भेंट की गई। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आरएन वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिवर्ष एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण प्रदान किया जा सकता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321सी2 के डिस्...