आगरा, जुलाई 17 -- Agra News: उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील सदर शाखा का चुनाव शुक्रवार को तहसील परिसर में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी धीरेंद्र सिंह व यशवेंद्र सिंह ने निर्वाचित पदाधिकारी घोषित किए। इसमें तहसील अध्यक्ष सत्यदीप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन जैन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रजनी शाक्य, मंत्री जितेंद्र कुमार चौधरी, उपमंत्री सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष सुनील कपूर, ऑडिटर अजय किशोर निगम, मीडिया प्रभारी अविनाश माहौर बनाए गए। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी डॉ. अश्विनी कुमार ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...