आगरा, जुलाई 30 -- Agra News: लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर की ओर से मासिक सेवा कार्य के अंतर्गत मोतीलाल नेहरू रोड स्थित मुफीद-ए-आम मोंटेसरी स्कूल में सामाजिक सरोकारों से जुड़ा प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के एक कक्षा कक्ष के लिए आवश्यक फर्नीचर उपलब्ध कराया गया। साथ ही विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री एवं फूड पैकेट वितरित किए गए। क्लब के इस सेवा प्रकल्प से बच्चों के चेहरों पर खुशी की मुस्कान दिखाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लायंस क्लब इंटरनेशनल के पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक जितेंद्र चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर विश्व में एकमात्र क्लब है जिसकी हर महिला सदस्य को मेल्विन जोन्स फेलोशिप (एमजेएफ) प्राप्त है। यह उपलब्धि क्लब की सेवा भावना, समर्पण औ...