Agra News: लापता सगी बहनें बरेली रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद
आगरा, अगस्त 10 -- Agra News: शहर कोतवाली क्षेत्र गत रविवार की दोपहर लापता हुईं सगी बहनों को पुलिस ने बरेली रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। सोमवार को दोनों बहनों को बरेली से लाकर पूछताछ की। पूछताछ में मां की डांट से नाराज होकर जाना बताया। पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी कर दोनों बहनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक गत रविवार को शाम पांच बजे स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को अपनी दो बेटियों के घर से बिना बताए चले जाने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने बताया कि दोनों सगी बहनें अपनी मां द्वारा डांटे जाने से नाराज होकर करीब 12 बजे घर से चली गई हैं। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर पुलिस को जानकारी दी गई है। प्रभारी निरीक्षक जगदीशचंद्र ने पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। टीमों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.