Agra News: लापता मासूम नवजुल का नहीं लगा सुराग, पुलिस टीमें खोजने में जुटी
आगरा, अगस्त 3 -- Agra News: मोहल्ला पूरब थोक से लापता हुए चार वर्षीय मासूम का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। कस्बा के आसपास जंगल में तलाश करने के बाद अब पुलिस की टीमों ने सोमवार को घर के आसपास ही सर्च अभियान चलाया। नाले में ही गिरने की आशंका पर एक बार पुन: जेसीबी से नाले की सफाई का कार्य शुरू कराया गया है। बालक का पता नहीं चलने पर अनहोनी की आशंका को लेकर परिजन परेशान हैं। परिजनों के मुताबिक गत 29 जुलाई को मोहल्ला पूरब थोक निवासी चार वर्षीय नवजुल हसन घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। शाम तक कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने उसे तलाश किया था, गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। जानकारी के बाद से पुलिस की टीमें लगातार नवजुल को तलाश रही हैं, लेकिन कोई पता नहीं चल पा रहा है। इंस्पेक्टर गंजडुंडवारा राधेश्याम ने बताया कि सोमवार को पुलिस की टीमों ने फिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.