आगरा, सितम्बर 6 -- Agra News: श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार की ओर से फतेहाबाद रोड स्थित गार्डन परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नंदोत्सव मनाया गया। पूरा परिसर नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक महंत कपिल नागर, संस्थापक नितेश अग्रवाल, मयंक अग्रवाल और अध्यक्ष अजय सिंघल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद लड्डू गोपाल को झूला झुलाकर नंदोत्सव शुरू हुआ। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और जन्म प्रसंगों की झांकियां प्रस्तुत की गईं। माखन-मिश्री और वासुदेव द्वारा नवजात कान्हा को यमुना पार कर गोकुल पहुंचाने की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। संस्थापक नितेश अग्रवाल ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्म प्रेम, भक्ति, धर्म और मानवता की विजय का संदेश देता है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: विकासनगर में गाजे-बाजे संग ...