आगरा, सितम्बर 26 -- Agra News: जनपद में लगातार 20 घंटे से अधिक समय से जारी बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। शनिवार को दिनभर बारिश के बाद लोग घरों में ही रहने के लिए मजबूर रहे। शहर व कस्बों के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार बारिश में ग्राहक नहीं होने के बाद दुकानों को बंद करके चले गए। तेज हवा के साथ हुई लगातार बारिश से खेतों में खड़ी धान व बाजरा की फसलें बिछ गई हैं। बारिश के बाद खेतों में पानी भरा है और धान व बाजारा की फसलों को नुकसान हुआ है। शुक्रवार की देरशाम से शुरू हुई बारिश शनिवार की शाम तक बिना रुके जारी रही। यह भी पढ़ें- Bijnor News: बारिश से आठ डिग्री गिरा तापमान, जनजीवन अस्तव्यस्त शनिवार की सुबह से ही तेज हवा के साथ कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश के बाद शहर व कस्बों के निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी। बारिश के कारण बाजा...