Agra News: लंबीकूद में आरुष ने मारी बाजी
आगरा, नवम्बर 6 -- Agra News: महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को विभिन्न कक्षाओं की कबड्डी प्रतियोगिता हुई। रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल में कक्षा छह और कक्षा नौ की टीम ने जीत दर्ज की। लंबीकूद प्रतियोगिता में आरुष ने प्रथम, हर्षित कुमार ने द्वितीय और रविंद्र सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खेल समापन पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अतुल कुमार जैन ने विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। पंकज कुमार कश्यप, लव प्रकाश गुप्ता, कैलाश चंद्र, पारस जैन, अजय पांडे, अवधेश कुमार, मदन मोहन आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: युवा महोत्सव में साहिबगंज महाविद्यालय का शानदार प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.