आगरा, जुलाई 21 -- Agra News: रोटरी क्लब ऑफ कासगंज सिटी का रोटरी वर्ष 2026-27 का पदस्थापना समारोह सोमवार रात को एक होटल में आयोजित हुआ। समारोह में रोटरी इंटरनेशनल के इस वर्ष के थीम को आत्मसात करते हुए सेवा, नेतृत्व एवं समाजहित के संकल्प के साथ नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन जसवीर सिंह भाटिया थे। विशिष्ट अतिथियों डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट राजीव मित्तल, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी विनय कृष्णा की उपस्थिति रहीं।

समारोह की शुरुआत शुभारंभ रोटरी प्रार्थना, राष्ट्रगान एवं फोर-वे टेस्ट के साथ हुआ। मुकेश शर्मा ने अतिथियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। निवर्तमान अध्यक्ष अनूप सिंघल ने वर्ष 2025-26 की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। सेवा परियोजनाओं एवं उपलब्धियों का विस्तृत विवरण दिया। इसके उपरांत डिस...