आगरा, अक्टूबर 14 -- Agra News: यात्रियों एवं रेलवे कर्मचारियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगरा मंडल द्वारा नियमित जल गुणवत्ता परीक्षण एवं विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 1 से 10 अक्तूबर तक कुल 156 पेयजल परीक्षण किए गए। इनमें 135 अवशिष्ट क्लोरीन परीक्षण तथा 21 बैक्टीरियोलॉजिकल परीक्षण शामिल हैं। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि अभियान में पेयजल बूथों, वाटर कूलरों, वाटर वेडिंग मशीनों, आरओ सिस्टम तथा पानी की टंकियों का नियमित निरीक्षण, सफाई एवं कीटाणुशोधन किया जा रहा है। आगरा कैंट, आगरा फोर्ट स्टेशनों पर पेयजल सुविधाओं के समुचित रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: एक माह में 4514 जल नमूनों की जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...