आगरा, अक्टूबर 17 -- Agra News: फेसबुक पर रुपये तीन गुनाकरने का लालच देकर जालसाझों ने झांसी निवासी युवक को आगरा बुलाकर 60 हजार रुपये ठग लिए। बदले में चिल्ड्रन बैंक के नोटों की गड्डी थमा दी। तहरीर के आधार पर ताजगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झांसी के बाहर सैयर गेट निवासी शोएब अहमद के मुताबिक उन्होंने फेसबुक पर रुपये कई गुना करने का विज्ञापन देखा। वह लालच में आ गया। विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क किया । तो पीड़ित को जालसाजों ने तीन गुना रकम करने का लालच देकर झांसे में फंसा लिया। पीड़ित को आगरा बुलाया गया । यह भी पढ़ें- Agra News: रकम तीन गुनी करने का लालच दे एलआईसी कर्मी से चार लाख ठगे 22 सितंबर को आरोपितों के बताए गए पते पर सेल्फी प्वाइंट पर वह पहुंच गया। वहां मोटर साइकिल से पहुंचे अज्ञात व्यक्ति ने पीड़ित से 60 हजार रु...