Agra News: रास्ते के विवाद में चले फरसा-तलवार, कई घायल
आगरा, जुलाई 26 -- Agra News: सिकंदरा के गांव मांगरोल गुर्जर में सार्वजनिक रास्ते पर मिट्टी डालने को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए। एक पक्ष ने दूसरे पर तलवार, कुल्हाड़ी और फरसा से जानलेवा हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित रामनिवास की तहरीर पर नौ लोगों को नामजद किया है। पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि आरोपितों ने सार्वजनिक रास्ते पर मिट्टी डालकर अवागमन को अवरुद्ध कर दिया। मोटर साइकिल से गुजर रहा सोनू नामक युवक फिसलकर गिर गया। युवक ने रास्ते से मिट्टी हटाने को लेकर आरोपित से कहा। इसी से विवाद बढ़ गया। आरोप है कि नेत्रपाल, ओमप्रकाश समेत कई लोगों ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध पर फरसा, कुल्हाड़ी, तलवार लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे प्रदीप, छबराम, राम निवास सहित अन्य ग्रामीण हमले में घायल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.