आगरा, अक्टूबर 1 -- Agra News: वार्ड संख्या 5 में दुर्गा पैलेस शांति नगर, शंभू पैलेस, नगला लटूरी, सैनिक विहार का रास्ता बंद होने से गुस्साए लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। बलवीर धारिया, समर सिंह मलिक आदि ने बताया कि हमारी बस्ती के पास सरकार ने एक राजकीय महाविद्यालय बनवाया है। उसकी बाउंड्री की बगल से क्षेत्रीय जनता एवं स्कूल के बच्चे निकलते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्षद हेमलता चौहान ने करीब 2000 वर्गमीटर जमीन पर सीमेंट के पिलर लगाकर कटीले तारों की फैंसिग लगाकर रास्ता को बंद कर दिया है। क्षेत्रीय लोगों के लिए आवागमन की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। पार्षद ने नगर निगम के अधिकारियों को गुमराह कर 10 मिनीमास्क लाइटें लगवा दी है। यह भूमि नजूल की है। जिलाधिकारी के रखरखाव में है तो नगर निगम यहां पर कैसे कार्य करवा ...