Agra News: राष्ट्रीय एकता मोटरसाइकिल रैली दिल्ली के लिए रवाना
आगरा, अक्टूबर 18 -- Agra News: नशे के खिलाफ जागरूकता और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर लखनऊ से केवड़िया (गुजरात) जा रही राष्ट्रीय एकता मोटरसाइकिल रैली रविवार को आगरा पहुंची। यहां पुलिस अधिकारियों ने उसका स्वागत किया। सदस्यों ने ताज सहित अन्य स्मारकों पर पहुंच कर नशा मुक्ति का संदेश दिया। दोपहर बाद सदर तहसील चौराहे पर डीसीपी सिटी रवीन्द्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को दिल्ली रवाना कर दिया। आगरा पहुंचने पर रैली के प्रतिभागियों का पुलिस मॉडर्न स्कूल में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में करीब 200 विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान नशामुक्त एवं सशक्त भारत बनाने और राष्ट्रीय एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.