आगरा, सितम्बर 21 -- Agra News: रामेश्वरनाथ महादेव, मनसा देवी, गोकुलपुरा का पौष पत्री भंडारा सोमवार को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित हुआ। बाबा का विधिवत शृंगार, पूजन, अभिषेक, भजन एवं हवन किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी मनोज कुमार शर्मा, गोपाल शर्मा एवं रामेश्वर शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। दोपहर में नाद प्रसादी के बाद ब्राह्मण भोजन कराया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...