आगरा, जुलाई 4 -- Agra News: ढोलना थाना क्षेत्र के गांव नगला देवी में बीती देर रात एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर शव कब्जे में लिया है। फील्ड यूनिट ने भी साक्ष्य संकलित किए हैं। मृत्यु के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार की रात करीब दस बजे नगला देवी गांव से पुलिस को विवाहिता की मौत की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही ढोलना इंस्पेक्टर जगदीशचंद्र मय पुलिस बल के पहुंच गए और मुआयना किया। मृतका की शिनाख्त 20 वर्षीय चिंकी पत्नी सतेंद्र निवासी नगला देवी के रूप में हुई। ससुरालीजनों ने बताया कि चिंकी की शाम को सास से कहासुनी हुई थी। इसके बाद ही घर की छत पर रखे टिनशैड की पाइप में ...