आगरा, अगस्त 1 -- Agra News: प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के रविवार को प्रस्तावित आगमन को लेकर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। राज्यपाल के संभावित भ्रमण मार्ग पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के लिए शनिवार को नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण हटाने और सौंदर्यीकरण के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने संभावित रूट पर टाटानगर गेट, पृथ्वीनाथ फाटक, शंकरगढ़ पुलिया, रामनगर पुलिया, बोदला, कारगिल, सिकंदरा आरओबी, एनएच-19, गुरुद्वारा, आईएसबीटी, ट्रांसपोर्ट नगर, खंदारी चौराहा, खंदारी अंडरपास, विजय नगर, सुल्तानगंज, भगवान टॉकीज, दीवानी, सेंट जॉन्स, गोपाल कुंज और सूरसदन सहित अन्य प्रमुख स्थानों का जायजा लिया। जहां भी सड़...