आगरा, सितम्बर 25 -- Agra News: नगर निगम प्रशासन ने तीन सीएसएफआई/एसएफआई के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा के अनुसार, नगर आयुक्त के आदेश के अनुपालन में किए गए ये बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। राजीव बालियान को वार्ड 29, 45, 63, 58 और 87 की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही ताजगंज जोन के जेडएसओ से संबंधित कार्य भी देखेंगे। इंद्रपाल सिंह को वार्ड 17, 10, 20 और 54 सौंपे गए हैं। इनके साथ एपिडेमिक कंट्रोल, फॉगिंग और एंटी लार्वा गतिविधियों की जिम्मेदारी भी रहेगी। जितेंद्र गौतम को वार्ड 30, 73 और 42 का कार्यभार दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...