आगरा, नवम्बर 20 -- Agra News: छह दिवसीय सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के सफल संचालन और व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा । अभियान 22 नवंबरसे शुरू होगा, जिसकी तैयारियों के तहत रैली 21 नवंबरको सुबह 9:00 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से आवास विकास तक निकाली जाएगी। रैली का उद्घाटन सीएमओ डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव करेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस बार पल्स पोलियो अभियान में 6.81 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। पल्स पोलियो अभियान का बूथ दिवस 22 नवंबर (रविवार) को आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी की जिम्मेदारी निर्धारित कर दी गई है, ताकि एक भी बच्चा दवा पीने से वंचित न रह जाए। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: पल्स पोलियो : रैली निकालकर लोगों को किया ग...