आगरा, जुलाई 13 -- Agra News: रविवार को अवकाश के दिन बैनामा कार्यालय खोले जाने का अधिवक्ता पहले दिन से विरोध कर रहे हैं। अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों के कार्य बहिष्कार के चलते 19 अप्रैल से शुरू हुई इस प्रक्रिया के तहत अभी तक एक भी रविवार को तहसील सदर के रजिस्ट्री कार्यालय में एक भी बैनामा नहीं हुआ है। आगरा तहसील बार एसोसिएशन सदर ने आईजी निबंधन को संबोधित ज्ञापन सोमवार को सहायक महानिरीक्षक निबंधन योगेश कुमार को सौंपा। इसमें रविवार को कार्यालय खोले जाने के 10 अप्रैल के आदेश को निरस्त करने की मांग की है। आगरा तहसील बार के अध्यक्ष लाल बहादुर राजपूत ने ज्ञापन में कहा कि रविवार को निबंधन कार्यालय खुलने से जहां विभाग के कर्मचारियों को सब रजिस्ट्रार को आना पड़ता है, वहीं अधिवक्ताओं को भी इस पर निगरानी रखनी पड़ती है कि कार्य बहिष्कार के चलते कोई द...